नींद की झपकी बनी काल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में महिला समेत चार गंभीर

Aug 2, 2026 - 18:31
 0
नींद की झपकी बनी काल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में महिला समेत चार गंभीर

​बड़ौदामेव (अलवर) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि दो अलग-अलग हादसों में नींद की झपकी आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक दंपति और दो बस चालक शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के लिए रेफर किया गया है।

  • ​अज्ञात वाहन से टकराई बेकाबू कार

​मिली जानकारी के अनुसार, मोदीनगर (गाजियाबाद) निवासी आशीष कुमार अपनी पत्नी मीनू कुमारी के साथ कार से दिल्ली से जयपुर की  ओर जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 110+800 (बुटोली) के पास अचानक चालक आशीष को नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। हादसे में आशीष और उनकी पत्नी मीनू बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौदा मेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया।

  • ​अल सुबह बूटियाना के पास बस दुर्घटनाग्रस्त

​दूसरी घटना तड़के करीब 3:30 बजे बूटियाना के पास चैनल नंबर 102+900 पर हुई। जयपुर से दिल्ली जा रही एक बस के चालक को नींद का अहसास होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक दीपक पुत्र सत्यनारायण (निवासी मार्जरी, बहरोड़) और मुख्य चालक जगत सिंह पुत्र धर्मपाल (निवासी नारनौल) बुरी तरह घायल हो गए। हालत चिंताजनक होने पर दीपक को उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................