"एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य" विषय पर 11वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

Jun 19, 2025 - 12:27
 0
"एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य" विषय पर 11वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर  (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व शांति भवन भरतपुर की ओर से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह के अंतर्गत संस्था की वर्तमान थीम " विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान " के अंतर्गत "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य" विषय पर 11वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया l           
          कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भ्राता मानस सिंह IFS निदेशक, बर्ड सेंचुरी भरतपुर रहे,अध्यक्षता  ब्रह्म कुमारी कविता दीदी सह प्रभारी आगरा सबजोन, जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारीज भरतपुर, विशिष्ट अतिथि राहुल सैनी,ए डी एम सिटी,भरतपुर  डॉ. इन्दु शर्मा,अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग संभाग भरतपुर, गणपति महावर जी ,कमांडेंट ,7th RAC बटालियन, भरतपुर, राकेश सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता ,भरतपुर।वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्म कुमारी बबीता दीदी, सह प्रभारी भरतपुर, प्रभारी रूपवास, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्म कुमारी हीरा बहन, प्रभारी नगर, ब्रह्मकुमारी पूनम बहिन, सीकरी, ब्रह्मकुमारी गीता बहिन वैर, भुसावर  की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ l
     योग मन शरीर और परमात्मा के मिलन का जरिया है एक अनंत शांति, ईश्वरीय ज्ञान, आत्म ज्ञान, सबका एक सूत्र में पिरोय जाने से जो सम्बन्ध स्थापित होता है वो योग है l आज प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति जीवन की दौड़ में दौड़ रहा है उनके जीवन में एक अजीव सी चिंता है, तनाव मुक्ति के लिए योग अनिवार्य है l मै स्वयं  योग से आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर महसूस करता हूँ।  ब्रह्मा कुमारीज की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं यह उदगार भ्राता मानस सिंह IFS निदेशक, केवलादेव राष्ट्रीय पार्क, भरतपुर  ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये l
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सबको स्वस्थ, प्रसन्न, खुशहाल,आंतरिक शक्तियों से जागृत रहने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं राजयोग का अभ्यास कराया l योग से हमारी शारीरिक शक्ति बढ़ती है और संयमित जीवन जीना सिखाता है जबकि राजयोग हमें मानसिक रूप से शक्तिशाली बनाता  है l प्रतिदिन स्वयं एवं विश्व एकता के  लिए ध्यान एवं योग अवश्य करें सभी को यह संकल्प कराया l
   राहुल सैनी,ए डी एम सिटी,भरतपुर ने कहा ब्रह्माकुमारी बहिनें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा को जगाने का बहुत अच्छा काम कर  रही है।    भ्राता गणपति महावर कमांडेंट ,7th RAC बटालियन, भरतपुर, डॉ इन्दु शर्मा, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग संभाग भरतपुर , वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्म कुमारी हीरा बहिन,वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्म कुमारी बबीता बहिन एवं राकेश सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता ने भी कार्यक्रम के प्रति  अपनी शुभकामनायें दी। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय स्मृति के गीत के साथ हुई  l एवं सभी अतिथियों का तिलक ,बैज ,एवं अंतार्राषट्रीय योग दिवस की बेल्ट पहनाकर स्वागत किया l 
कुमारी स्नेहा भंडारी ने सुंदर गीत के माध्यम से " आरती ले भारती  ले पथ निहारती "स्वागत नृत्य की प्रस्तुती दी।  एवं इसके पश्च्यात  सभी अतिथियों के द्वारा दीप जगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l  ब्रह्मा कुमारीज की ओर से योगा टीचर ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, ब्रह्माकुमारी गीता बहन, ब्रह्माकुमार रणवीर भाई,योगिता बहन ने सभी को योगा एक्सरसाइज भी कराई इसके पश्चात सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात साहित्य एवं प्रसाद भेंट किया गया कार्यक्रम के अंत में ब्र ब्रह्मकुमारी पूनम बहिन, ने राजयोगी बनके  सीखो फूलों जैसा मुस्कराना गीत सुनाकर कार्यक्रम का समापन किया  इस कार्यक्रम में 500 से अधिक भाई बहनों ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में सभी को जल पान एवं ईश्वरीय प्रसाद भी भेंट कियाl इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी योगता बहिन, ब्रह्मकुमारी पावन बहिन, ब्रह्म कुमारी रजनी  बहिन , ब्रह्म कुमारी जागृति बहिन, ब्रह्मकुमारी अन्नू बहिन, ब्रह्मकुमारी वर्षा बहिन,नंदनी बहिन ,ज्योति ,अनामिका ,जयसिंह, डॉ योगेंद्र, कर्नल तेजराम, गिर्राज, संजय, लोकेश, खुशीराम,धीरज, दीपक, महेश ,ओमप्रकाश,बिंदु बहिन,प्रेम बहिन, कमलेश ओमबती माता भी उपस्थित रही l कुशल मंच संचालन ब्रह्मकुमारीप्रवीणा बहिन, प्रभारी डीग ने किया। कुमारी पारवी एवं कुमारी प्रेरणा ने नृत्य की प्रस्तुति दी गीत तेरा दरवार से जो प्यार मिला है।
    प्रातः 5.00 बजे से ध्यान एवं ईश्वरीय महावाक्यों को सुनाया गया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................