अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु योगाभ्यास कर जागरूकता रैली निकाली
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु योगाभ्यास कर जागरूकता रैली निकाली गई। शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति परिसर में आयोजित किया गया जिसमें अंतरास्ट्रीय योग दिवस हेतु पूर्वाभ्यास करवाया और योग दिवस के प्रचार प्रसार हेतु योगा रैली निकाली गई। इस दौरान विकास अधिकारी शिव शंकर पारीक, सीबीईओ रवि राठौड़, ब्लॉक नोडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सत्यप्रकाश नापित, डॉक्टर ऋचा सोलंकी, सीडीपीओ गजेन्द्र सिंह शेखावत, स्वस्थ निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, मोहनलाल नेहरा, योग प्रशिक्षक चंद्रकांत दाधीच, ग़य्यूर अहमद, दिलीप सैनी, राजकुमार, प्रेम सिंह गुर्जर, बुद्धराज, डॉक्टर इमरान सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्काउट एवं गाइड सहित अन्य मौजूद रहे।


