उपनगर पुर के नीलकंठ महादेव व्यायाम शाला परिसर में मनाया योग दिवस

Jun 21, 2025 - 11:09
 0
उपनगर पुर के नीलकंठ महादेव व्यायाम शाला परिसर में मनाया योग दिवस

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                                             

  विश्व योग दिवस के 11 योग महोत्सव में आज भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर के नीलकंठ महादेव व्यायामशाला परिसर में आज सभी पहलवानों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विभिन्न मुद्रा में योग क्रिया की गई और सभी को योग के महत्व बताए गए  देवी लाल माली,गोपाल माली ने बताया कि योग से निरोग रहा जा सकता है ।  योग को नित्य प्रतिदिन करने पर कई तरह की बीमारियां समाप्त हो जाती हैं इसीलिए आज विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के व्यायाम शाला में आज सभी पहलवानों को विभिन्न मुद्रा में योग क्रिया करवाई गई और सभी को लगातार निरंतर योग करने की सलाह दी गई ताकि इस योग के माध्यम से विभिन्न तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है ।  इसीलिए योग को हमेशा जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना कर नित्य प्रतिदिन करते रहें । सभी पहलवानों ने इस योग दिवस के उपलक्ष में सामूहिक  योगाभ्यास किया और सभी ने अपने उपस्थिति दर्ज करवाई । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................