मंडावर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jun 20, 2025 - 16:06
 0
मंडावर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड क्षेत्र के मंडावर थाने में दर्ज -- हिस्ट्रीशीटर हरि सिंह कि पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो अन्य अपराधियों शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अब तक पुलिस ने हत्या में शामिल कल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर हरिसिंह उर्फ पिन्टु मीना पुत्र रामखिलाडी मीना जाति मीना निवासी ग्वारकी थाना बालाहैडी जिला दौसा की थाना क्षेत्र मे मारपीट कर हत्या करने वाली सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गणेश मीना उर्फ गोरधन पुत्र हरनाथ निवासी खेडा मंगलसिह, गोलु कुमार मीना पुत्र बाबूलाल, अर्जुनसिह उर्फ पप्पू पुत्र
मेघसिह निवासी सरावली को सोमवार दिनांक 16.06.2025 को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से अनुसंधान कर हत्या में शामिल अन्य दो आरोपी उमेश मीना पुत्र गिर्राज जाति मीना उम्र 27 वर्ष निवासी मूडिया खेडा मंगलसिह पुलिस थाना रैणी जिला अलवर को प्रोटेक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर तथा अंगद पुत्र नत्थीराम जाति मीना उम्र 25 साल निवासी मूडिया खेडा मंगलसिह पुलिस थाना रैणी जिला अलवर को शुक्रवार दिनांक 20.6.2025 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या में शामिल दोनों मुख्य आरोपी उमेश मीणा व अंगद मीणा के खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पी सी रिमाण्ड प्राप्त कर गहनता से अनुसन्धान जारी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार दिनांक 14/06/2025 को हिस्ट्रीशीटर हरिसिंह उर्फ पिन्टु मीना पुत्र रामखिलाडी मीना जाति मीना निवासी ग्वारकी थाना बालाहैडी जिला दौसा की थाना क्षेत्र मे मारपीट कर हत्या करने वाली घटना के सम्बध मे मृतक हरीसिह उर्फ पिन्टु के पिता  रामखिलाडी मीना पुत्र रामसहाय ने रिपोर्ट में बताया कि मेरा बडा बेटा हरीसिंह मीना उर्फ पिन्टू शुक्रवार दिनांक 13.06.2025 को शाम करीब 5 बजे अपनी बहन से मिलने उकेरी गांव जाने की कहकर गया था उसके बाद शनिवार दिनांक 14.6.2025 को प्रातः 6.00 बजे के लगमग मुझे सूचना मिली की हरीसिंह को रात को लगभग 1 बजे मण्डावर के आसपास लगभग 5-6 लोगो ने मिलकर मार दिया। वही पुलिस ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर हरीसिह उर्फ पिन्टु मीना व अभियुक्त उमेश व उसका साथी अगंद मीना का पूर्व का आपराधिक रिकोर्ड है। मृतक व अभियुक्त पूर्व से अपराध के क्षेत्र मे आपस मे रजिंश रखते थे। शनिवार दिनांक 14-6-2025 को रात्रि समय करीब 12-01 बजे अभियुक्त उमेश ने अपने साथीयो को बुलाकर व मृतक हरीसिह उर्फ पिन्टु को बुलाकर मृतक के साथ पूर्व रजिंश को रखते हुये धोखे से अभियुक्त उमेश व उसके साथीयो ने लाठी डण्डे, पत्थर व पाईप से चोट मारकर हत्या की थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................