आयुर्वेद औषधालय बीजापुर के बैनर तले मनाया गया योग दिवस

Jun 21, 2025 - 11:13
 0
आयुर्वेद औषधालय बीजापुर के बैनर तले मनाया गया योग दिवस

पाली / राजस्थान (राकेश कुमार लखारा)

पाली: जिले के बीजापुर 21 जून को आयुर्वेद विभाग के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजापुर में योग दिवस मनाया गया जिसमें सरकारी कमर्चारियों अलग-अलग विभाग से और ग्रामीणों का उत्साह नजर आया प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जयसिंह सिंह राठौर और नोडल अधिकारी डॉ संजय कुमार भटनागर ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वल कर योग संदेश सुनाया और  ठीक समय पर योग प्रशिक्षक हरेश रावल और रिंकू मीणा द्वारा योग अभ्यास शुरू करवाया योग सुक्ष्म व्यायाम के बाद अलग अलग आसनों को करवाया जिसमें खड़े रहकर किए जाने वाले आसान , बैठ के किए जाने वाले आसान, पेट के बल और पीट के बल लेटकर और प्राणायाम और अंतिम ध्यान कर योग संदेश संकल्प और शांति प्रार्थना से समाप्त की घोषणा की । घोषणा के समय डॉ. संजय कुमार भटनागर ने  ग्रामीण जन को प्रतिदिन योग करने की बात की और पूरा आयुर्वेद विभाग आपकी सेवा में उपस्थित है आप इसका फायदा अधिक से अधिक उठाए इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी  मूलाराम जी भाटी, प्रदीप सिंह व्यायाम शिक्षक, जितेंद्र कुमार व्यायाम शिक्षक और कमला मीणा ,राजू मीणा ,प्रभु,दक्षिणा ,गीतांजलि , बाबू, दिव्यांशु, निराली सेन लाटाड़ा का सहयोग रहा योग अभ्यास पूर्ण होने के बाद शीतल पेय और मौसमी फल की व्यवस्था राजकीय आयुर्वेद औषधालय बीजापुर द्वारा की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................