भारतीय समाज सेवा संस्था के दौसा जिला अध्यक्ष पद पर गोपुत्रअवधेश कुमार अवस्थी को किया मनोनीत

दौसा (अवधेश अवस्थी) भारतीय समाज सेवा संस्था के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खांन वारसी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव के निर्देशानुसार आदेश जारी कर राजस्थान के दौसा जिले के जिला अध्यक्ष पद पर महुवा निवासी समाजसेवी गौ पुत्रअवधेश कुमार अवस्थी को मनोनीत किया।
गौ पुत्रअवधेश कुमार अवस्थी की नियुक्ति से दौसा जिले में भारतीय समाज सेवा संस्था के समाज सेवा के उद्देश्यों को गति मिलेगी, जिससे दौसा जिले में गरीबों, बेरोजगारों, बेसहारों, महिलाओं, मजदूरों एंव दिव्यांग समाज के दबे कुचले वर्ग के के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकाससहित संघर्षशील लोगों की भारतीय समाज सेवा संस्था के माध्यम से आवाज़ बुलंद की जाएगी ओर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका का समाधान किया जाएगा। इस दौरान गौ पुत्रअवधेश कुमार अवस्थी ने भारतीय समाजसेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादवव राजस्थान प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसीका आभार जताते हुए भारतीय समाज सेवा संस्था की रीतिनीति के अनुसार कार्य करने का विश्वास जताया साथ ही भारतीय समाज सेवा संस्था के समस्तपदाधिकारीयो का आभार व्यक्त किया इस दौरान भारतीय समाज सेवा संस्थान के दौसा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी का दौसा जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं सहित उनके द्वारा की जा रही समाज की सेवा के कार्यों को ध्यान में रखते हुए अनेकों समाज के पदाधिकारी गणमान्य लोगों सहित आम जन ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए उनका माला साफा पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई बांट कर खुशी जताई






