11वर्षीय बालक की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग अपचारी को किया निरूद्ध
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना पुलिस ने 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण कर हत्या के मामले में 24 घण्टे में खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। डीएसपी मनीषा मीना ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 वर्षीय नाबालिग बालक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। डीएसपी मनीषा मीना ने बताया कि 20 मई को झाँकडा निवासी लाखन सिंह ने मामला दर्ज करवाया था कि 11 वर्षीय बेटा सुबह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने टीम गठित की गई। गठित टीम ने जांच आसूचना संकलित की। गठित टीम ने तलाश के दौरान गांव के ही सूनी हवेली में बालक का शव उसके घर से मात्र 100 मीटर दूर एक पुरानी हवेली की पहली मंजिल पर मिला। इस पर मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, एएसएपी डॉ. प्रियंका रघुवंशी, डॉग स्क्वायड व एमओबी की टीम मौके पर पहुंची। जहां आवश्यक साक्ष्य जुटाए। वही गठित टीम ने कार्यवाही के लिए जुट गई। टीम ने कार्यवाही करते हुए एक बाल अपचारी को पकड़ा। जिसने पूछताछ में बताया कि वह बालक को गलत कृत्य की नीयत से ले गया था और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

