अलवर :- शिक्षक संघ प्रगतिशील ने अधिकारियों ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
अलवर (अनिल गुप्ता)
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के पदाधिकारीयों ने जिला शिक्षा अधिकारी ( मुख्यालय) माध्यमिक अलवर के पद पर महेश कुमार मेहता एवं प्रधानाचार्य डाइट अलवर ओमप्रकाश के कार्यग्रहण करने पर साफा माला पहनाकर कर स्वागत किया ।
जिलाध्यक्ष अजय विजय ने बताया कि राजस्थान शिक्षक प्रगतिशील के पदाधिकारियों ने प्रांतीय मुख्य महामंत्री हरिकिशन यादव और महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंरखा कला के पद से स्थानांतरित होकर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक अलवर पद पर महेश कुमार मेहता एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल बावला से स्थानान्तरित होकर प्रधानाचार्य डाइट अलवर के पद पर कार्यग्रहण करने परअभिनंदन किया गया।
शिक्षक प्रगतिशील के पदाधिकारीयों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट से स्कूली शिक्षा की विभिन्न समस्याओं एवं नवाचारो पर सार्थक चर्चा की गई जिस पर अधिकारियों ने मिलजुल कर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।


