बानसूर में शराब ठेकेदार को बदमाशों ने मारी गोली मौत

Jun 24, 2025 - 12:56
 0
बानसूर में शराब ठेकेदार को बदमाशों ने मारी गोली मौत

बहरोड (अनिल गुप्ता)
समीप बहरोड जिले के बानसूर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है. यहां मंगलवार दोपहर को बदमाशों ने फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची ।
बानसूर थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मंगलवार दोपहर फोन के जरिए सूचना मिली थी कि कस्बे में एक युवक पर फायरिंग की गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सुनील उर्फ टुल्ली (35) निवासी बालावास शराब का ठेकेदार है वह बालावास में ही शराब की दुकान चलाता है। वह मंगलवार को अलवर बाईपास रोड पर टेलर की दुकान पर कपड़े लेने गया हुआ था इस दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने सुनील पर फायरिंग कर दी जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बानसूर  पुलिस ने घायल सुनील को एंबुलेंस से कोटपूतली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाशों द्वारा शराब ठेकेदार पर फायरिंग करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे युवक को गोली मारकर भागते नजर आ रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................