अंत्योदय संबल शिविरों में आमजन को घर बैठे मिल रहा है योजनाओं का लाभ

राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- जिला प्रभारी मंत्री

Jul 3, 2025 - 13:28
 0
अंत्योदय संबल शिविरों में आमजन को घर बैठे मिल रहा है योजनाओं का लाभ

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिला प्रभारी मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार को भरतपुर उपखंड की ग्राम पंचायत बांसीकलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये।
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि  मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस अभियान का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें संबल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं का मौके पर लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में 16 विभाग गांव में पहुंच कर घर बैठे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कर रहे हैं। इसके सुखद परिणाम प्रदेशभर में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि संबंधी समस्या, पंचायतीराज के आवासीय पट्टे, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सत्यापन तथा विभिन्न विभागों की अनुदान योजनाओं का लाभ मिलने से अभियान की सार्थकता सिद्ध हो रही है। 
मौके पर ही मिले योजनाओं का लाभ- जिला प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक काउंटर पर जाकर विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्मिकों को सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर में ग्राम पंचायत के पात्र शत-प्रतिशत लोगों को मौके पर लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिविर से निराश होकर नहीं लौटे इसके लिए शिविर से पूर्व ही आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को चिन्हित करें। जिला प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से अपील की कि वे जागरूक रहकर राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 9 जुलाई तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत में आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व आमजन को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का संदेश भी दिया। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जन से अपील करते हुये कहा कि वर्षा के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने तथा आगामी पीढ़ी के लिए जल व पर्यावरण संरक्षण कर एक बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने में सहभागी बनें। ग्रामीणों द्वारा चम्बल पेयजल की लाईन कार्य को शीघ्र कराने एवं बांसीखुर्द में खराब पडे आरओ को ठीक कराने की मांग पर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने एक माह में पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण के लिये जलदाय विभाग को निर्देशित किया। 
अतिथियों ने रौपे पीपल के पौधे 
जिला प्रभारी मंत्री ने शिविर निरीक्षण के बाद विद्यालय परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की पहल का संदेश देते हुये हरियालों राजस्थान के ग्राम पंचायत स्तरीय अभियान का शुभरम्भ किया। उन्होंने कहा कि पीपल का पौधा हमारी संस्कृति में पूजनीय माना जाता है इसके पीछे पीपल के द्वारा हमेशा शुद्ध ऑक्सीजन दिया जाना है यह वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो चुका है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, जिला कलक्टर कमर चौधरी, उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीपल के पौधे लगाकर ग्रामीणों को अधिकाधिक पौधे लगाने का आव्हान किया। 
शिविर में ये हुए कार्य-   ग्राम पंचायत बांसी मंे आयोजित शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 26 पात्रजनों की ईकेवाईसी, 8 महिलाओं को पीएमएवाई योजना का लाभ दिया। वन विभाग द्वारा 2 हजार पौधे लगाये गये। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 175 पात्र परिवारों को स्वामित्व योजना के पट्टे जारी किये गये। ग्राम पंचायत के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों का सत्यापन पूरा किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 156 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें 20 नागरिकों के उच्च रक्तचाप व शुगर के लक्षण पाये गये जिन्हें पारामर्श दिया गया। शिविर में 10 गर्भवती महिलाओं एवं 10 शिशुओं के टीकाकरण किया गये। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 10 महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। राजस्व विभाग द्वारा 28 नामांतकरण खोले गये, रास्तों संबंधी 17 प्रकरणों का निस्तारण, आपसी सहमति से 18 खातों का बंटवारा, ग्राम सेवा सहकारी समिति धानोता के लिये भूमि का आवंटन किया गया। विद्युत निगम द्वारा 21 स्थानों पर बिजली के झूलते तार ठीक किये, 11 विद्युत पोल ठीक किये एवं 125 स्थानों पर विद्युत तंत्र के पास पौधों की छंटाई की गई। जलदाय विभाग द्वारा 5 लीकेज ठीक किये गये, कृषि विभाग द्वारा 34 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये व 34 नमूने लिये गये। चार किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत स्वीकृति पत्र जारी किये गये। खाद्य सुरक्षा योजना के 37 आवेदनों का निस्तारण किया गया, 191 जनों की आधार सीडिंग की गई, 286 की ईकेवाईसी की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 1 हजार 600 टीकाकरण किये गये, 62 पशुओं को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।
    

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................