फसल बीमा एवं विभिन्न योजनाओं में हर पात्र जनों को मिलेगा लाभ-जिला कलक्टर

विशेष वित्तीय समावेशन एवं जन सुरक्षा सेचुरेशन अभियान

Jul 3, 2025 - 13:29
 0
फसल बीमा एवं विभिन्न योजनाओं में हर पात्र जनों को मिलेगा लाभ-जिला कलक्टर

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर जिले में 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक वित्तीय समावेशन एवं जन सुरक्षा सेचुरेशन अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 
    जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन निष्क्रिय खातों की री-केवाईसी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने और सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अग्रणी जिला प्रबंधक पंचायत वार कैंपों कि सूची एवं निष्क्रिय खातों की सूची तैयार करना सुनिश्चित करें तथा उपखण्ड स्तर पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक लोगों को कैंपों में लाना सुनिश्चित करें, साथ ही साथ सभी जन मानस को पात्रता के अनुसार उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल अभियान के अन्तर्गत अपनी योजनाओं में प्रगति लाने के लिए अपना कार्मिक अथवा नोडल अधिकारी भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर मंगलवार एवं बुधवार को आयोजित होने वाले शिविरों में पात्रजनों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित बैंकर्स नोडल अधिकारी भी मौजूद रहंे। उन्होंने अभियान के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर एवं व्यक्तिगत सम्पर्क कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया कि कोई भी योग्य व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने और सभी पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतित किया जाए और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शिविर में किसान, विद्युत विभाग कर्मी, मनरेगा श्रमिक, राजीविका, सफाईकर्मी, कर्मचारी, श्रमिक एवं पात्रजनों को योजनाओं के अन्तर्गत जोडकर लाभान्वित किया जाये।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर में सभी पात्र लोगों तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय कर डीएलसीसी, बीएलबीसी की बैठक समय पर हो। 
उन्होंने कहा कि सैचुरेशन अभियान के तहत आयोजित शिविरों से पूर्व पात्रजनों को सरकार की योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करें। आवेदन करने की प्रक्रिया को आसान बनाये ताकि अधिक से अधिक लोग आवेदन कर सकें। यह सुनिश्चित करें सभी पात्र लाभार्थी योजना के तहत पंजीकृत हैं। पात्र लाभार्थियों को योजना के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। 
इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कमलसिंह यादव, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, एलडीएम प्रशांत कुमार, एसीईओ विनय मित्र, जिला समन्वयक एसबीआई, जिला समन्वयक राजस्थान ग्रामीण बैंक, जिला समन्वयक केनरा बैंक मनोज गुप्ता, वित्तीय साक्षरता सलाहकार पीएनबी बैंक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................