अवैध शराब की भट्टीयां चलाने वाला फरार आरोपी मंगतसिंह को किया गिरफ्तार

Jul 3, 2025 - 13:02
 0
अवैध शराब की भट्टीयां चलाने वाला फरार आरोपी मंगतसिंह को किया गिरफ्तार

रामगढ (अलवर/राधेश्याम गेरा) पुलिस अधीक्षक अलवर संजीव नैन आईपीएस एंव डा० तेजपाल सिंह अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में सुनील प्रसाद शर्मा वृताधिकारी वृत रामगढ़ के सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह पु०नि० के नेतृत्व में थानाधिकारी डॉ० विजेन्द्र सिंह , चौकी इंचार्ज राजेश सारण हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल मूलाराम ,राजवीरसिंह की टीम गठित कर अवैध शराब ब्रिकी करने एवं शराब की भट्टीयों चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आज फरार आरोपी मंगत सिंह उर्फ मंगल सिंह उर्फ मंगू पुत्र चिम्मनसिहँ जाति रायसिख उम्र 36 साल निवासी मिलकपुर पुलिस थाना रामगढ जिला अलवर राज० को गिरफतार किया गया है।

घटना दिनांक 10.06.2025 को अवैध शराब की भट्टीयों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मथुरा अलवर रेल्वे लाईन के पास गांव मिलकपुर के जंगल में अवैध शराब बनाने की सामग्री व 2000 लीटर वाश को नष्ट किया गया तथा एक 12 लीटर की हरे रंग की जरीकेन को जब्त किया गया। अवैध भटटी चलाने वाला आरोपी मंगतसिंह उर्फ मंगलसिंह उर्फ मंगू रायसिख पुलिस को देख मौके से फरार हो गया था जिस पर धारा 16/54 आबकारी अधिनियम में पंजीवद्ध कर पुलिस द्वारा मुलजिम की तलाश की गई। जिसे आज दबिश देकर गिरफतार  कर न्यायालय में पेश किया वंहा से मुलजिम मंगत सिंह को अभिरक्षा में भेजा गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................