पेड़ों का दें उपहार, प्रकृति खुश होगी - राम भरोस मीणा

Jul 5, 2025 - 14:45
 0
पेड़ों का दें उपहार, प्रकृति खुश होगी - राम भरोस मीणा

थानागाजी :-  निकटवर्ती ग्राम राजपुरा जागीर मीणों की ढाणी  में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में एल पी एस विकास संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने कहा कि आज हमें पेड़ लगाते बड़ी खुशी प्राप्त हुई की अध्यापिका सुनीता मीणा के जन्म दिन पर पति बच्चन सिंह मीणा ने  पत्नी अध्यापिका सुनीता मीणा को  ईकसठ पेड़ भेंट किया है, हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए, पेड़ लगाने से प्रकृति खुश होती है और घर में सम्रद्धि का आगमन होता है, इस प्रकार के पुण्य के कार्यों से पर्यावरणीय सुधार के साथ स्वच्छता सुन्दरता पैदा होती है,  वहीं बड़ते ग्लोबल वार्मिंग, तापघात से बचा जा सकता है, हम सभी को प्रेरणा लेकर जन्म दिन, विवाह सालगिरह पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
बच्चन सिंह ने पत्नी के जन्म दिन पर उनके हाथों ईकसठ पेड़ लगा कर एक सच्चे प्रेम के साथ साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। कार्यक्रम में जगदीश उर्फ टिल्लू राम, मारिग राम, सुनीर मीणा, चम्पा देवी, एलडीसी प्रमिला मीणा, एडवोकेट नीलम मीणा, एलडीसी शंकर दयाल मीणा,महेन्द्र कुमार, विनय मीणा, हरिप्रसाद, देशराज सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • रामभरोस मीना 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................