महाविद्यालय प्रांगण में किया पौधारोपण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
हाल ही में हुए स्विफ्ट नव निर्मित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में हरसाना रोड पर भाजपा पार्टी के समाजसेवी डॉ श्यामसुंदर मीना के सहयोग से आज शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पीपल,नीम,जामुन,सहजन,कनेर आदि के अनेक पौधे लगवाए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ रामावतार मीना, राम कृपाल सहित समस्त स्टॉफ सम्मिलित रहा। इसके साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर भी पौधे लगवाए गए।
महाविद्यालय में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन में डॉ श्याम सुंदर और शिक्षकों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।
महाविद्यालयों में पौधा रोपण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। जो पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद करती है।
डॉ श्याम सुंदर ने कहा कि पौधा रोपण एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है जिससे हम अपने पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं। पौधे हवा को शुद्ध करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों और समुदाय को पर्यावरण के महत्व और पौधों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया है। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ ने लगाए गए पौधों के वृक्ष मित्र बनवाकर संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।


