स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से सूरज ढलते ही अंधेरे में कस्बे वासी

Jul 5, 2025 - 15:06
 0
स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से सूरज ढलते ही अंधेरे में कस्बे वासी

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

 राजस्थान में गांव दिनों-दिन प्रगति कर रहे है। लेकिन नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ कस्बे मे आज भी कई क्षेत्र रात के अंधेरे में डूबे रहते हैं। इस अंधेरे के बीच अपराध और दुर्घटना का डर जन्म लेता है। कस्बे के कुछ हिस्सों में स्ट्रीट लाइट ठीक की कमी दूर नहीं हो पाई है।
नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट एवं सफाई एक आम समस्या है। यह नगर पालिका के लिए बड़ी चुनौती भी है। नगर पालिका में हर दिन  होने वाली शिकायतों में करीब 40% शिकायतें स्ट्रीट लाइट एवं सफाई से जुड़ी होती है। यही नहीं मांग पत्रों के माध्यम से भी लोग धार्मिक स्थान सेढ माता मंदिर श्मशान घाट एवंअपने क्षेत्र में रोड लाइट लगाने की मांग करते आए हैं, जबकि जिम्मेवार नगर पालिका के कर्मचारी क्षेत्र की जनता को सड़कों पर अंधेरा होने के चलते जवाब देते नहीं बनता।
भाजपा के जैकी खंडेलवाल ने वीडियो जारी कर  बताया कि बीती रात्रि को कठूमर रोड पर जहां एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही  है। 
 सोशल मीडिया के माध्यम से अविनाश खारवाल ने कठूमर रोड पर भी रोड लाइट नहीं जलना बताया तथा कहा कि नगर पालिका निवासियों को (शहरीअधिभार) देने के बावजूद भी सफाई रोशनी व्यवस्था नहीं मिल रही है । विक्रम नरूका ने कस्बे में जगह-जगह अंधेरे से अछूते नहीं हैं। शिकायत करने  पर आश्वासन ही मिलता है। लेकिन अब भी क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। 
स्ट्रीट लाइट नहीं होने से होते हैं हादसे
पत्रकार गिर्राज सोलंकी ने क्षेत्र में नगर पालिका की लापरवाही और अनदेखी की वजह से लाइट लगे खंबे क्षेत्रीय लोगों को चिड़ा रहे हैं। अंधेरे की वजह से चाहे मेंन रोड हो या गली मोहल्ले की रोड हो, महिलाओं, बच्चों और वृद्धजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन  प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं। 
भाजपा के जैकी खंडेलवाल ने बताया कि अगर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कस्बे वासियों को आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा।
नगर पालिका के विद्युत इंचार्ज रवि चौधरी हेमंत जांगिड़ ने बताया कि रोड लाइट ठीक करते वक्त विद्युत विभाग द्वारा सिटडाउन नहीं दिया जाता है। लगी रोड लाइटों की मरम्मत नहीं होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................