वर्षा काल में पौधारोपण कर पर्यावरण संवर्धन में सहभागी बने
गुरला:- वर्षा काल में पौधारोपण कर पर्यावरण संवर्धन में सहभागी बने। आज ढोसर में पर्यावरण प्रेमी विनोद बूलीवाल ने पौधारोपण कर बताया कि पर्यावरण संवर्धन के बिना हमारा जीवन आने वाले समय में संकटग्रस्त हो सकता है। कार्यक्रम में राउमावि ढोसर प्रधानाचार्य दिलीप सिंह चुंडावत,नरेन्द्र प्रसाद बंगाली,श्यामलाल पायक,हीरालाल शर्मा उपस्थित थे। वृक्षारोपण प्रभारी दिनेश कुमार सेन ने बताया कि आने वाले समय में हरियालो राजस्थान के तहत स्थानीय विद्यालय में 800 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जो विद्यालय परिवार के सहयोग से शीघ्र पूरा किया जाएगा।
- बद्रीलाल माली