पीला जोड़ा आश्रम पर धर्म सभा को लेकर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Jul 6, 2025 - 12:11
 0
पीला जोड़ा आश्रम पर धर्म सभा को लेकर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) नीमकाथाना के नजदीक नापा वाली के पास पीला जोड़ा आश्रम परिसर में रविवार को झड़ाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन किया गया l धर्म सभा के दौरान यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया, पत्रकारों ,कार्यकर्ताओं का भी यज्ञ सेवा समिति की तरफ से जोरदार सम्मान किया गया  l पीला जोड़ा आश्रम के महंत नरसी दास जी महाराज एवं श्री श्री 108 श्री मोहन दास जी महाराज ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l   धर्म सभा के दौरान यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने कहा कि साहित्य ही समाज का दर्पण होता है l  धर्म सभा के दौरान जून महीने में आयोजित 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का लेखा-जोखा भी सब को पढ़कर सुनाया l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने धर्म सभा के दौरान बोलते हुए कहा की यज्ञ को लेकर एक पत्रिका छपाई जाए ,गौशाला का निर्माण करवाया जाए एवं वीर तेजाजी महाराज का मंदिर भी बनवाया जाए l यज्ञ के दौरान पीला जोड़ा नवयुवक मंडल एवं वीर तेजाजी सेवा समिति वह सभी करके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भी धर्म सभा के दौरान यज्ञ सेवा समिति के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की l इस दौरान कथाकार भाई रणवीर शेखावाटी वाले , पूर्व सरपंच रणवीर साईं पुराना बास, कैप्टन रामनिवास ताखर दलेलपुरा, बूढ बालाजी धाम आश्रम के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना,  वेद प्रकाश प्रिंसिपल दलेलपुरा, सभाचंद जाखड़, भगवान सहाय पीटीआई, राजेंद्र भदाला, प्रभु दयाल जाखड़, महावीर शर्मा पूर्व सरपंच कितपुरा, राजेंद्र जाखड़ ,राजपाल लोचिब, अध्यक्ष शीशराम औला, उपाध्यक्ष बनवारी लाल लोचीब  सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................