उदयपुरवाटी में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) विधानसभा उदयपुरवाटी के शहर मंडल उदयपुरवाटी के बूथ संख्या 172 में शिशु वाटिका सभागार में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी के नेतृत्व में महान राष्ट्रभक्त भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा भारत की एकता व अखंडता के प्रबल समर्थक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह मनाया गया l जिसमें मंडल अध्यक्ष ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं देश के प्रति किए गए बलिदान एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत वर्णन कार्यकर्ताओं को बताया l उनके राष्ट्रवादी विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया l इस मौके पर महामंत्री अशोक सैनी , वीरेंद्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष घनश्याम स्वामी, मंडल मंत्रीआनंद सैनी, विनोद कुमार चावरिया , सुरेश कुमार सैनी , ओम प्रकाश सैनी , धनाराम सैनी, सुरेश सैनी उर्फ़ सुआ , प्रकाश बागड़ी ,चोरेलाल सैनी ,मुकेश मीणा , सुभाष सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l