अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा शपथ ग्रहण सम्पन्न

Jul 7, 2025 - 10:22
 0
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा शपथ ग्रहण सम्पन्न

गुरला (बद्रीलाल माली) प्रदेश सभा युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में संपन्न जिला सभा भीलवाड़ा से युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रतनलाल सुथार की अगुवाई में जिला सभा से अध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा महावीर प्रसाद आरोलिया, सांवरलाल जेठानियां (पूर्व अध्यक्ष विश्वकर्मा जांगिड़ समाज विकास समिति) देवीलाल  जांगिड़ (उपाध्यक्ष विश्वकर्मा जांगिड़ समाज विकास समिति) रमेश चंद्र सुथार कोषाध्यक्ष जिला सभा, भगवान लाल सुथार (प्रदेश मंत्री युवा प्रकोष्ठ) सांवरलाल सुथार, नारायण लाल सुथार, किशनलाल सुथार आदि समाज बंधुओ ने महासभा के इस युवा प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रतनलाल सुथार ने बताया की शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत समारोह की अध्यक्षता कर रहे रामपाल जी शर्मा की अगुवाई में हुई। प्रदेश सभा युवा अध्यक्ष धर्मवीर ग्वाला का पूरी भीलवाड़ा टीम द्वारा स्वागत किया गया अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम जी पवार  पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर जी सुथार आदि इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने शपथ ग्रहण समारोह में भीलवाड़ा की ओर से किशन लाल सुथार, सांवरलाल सुथार को  प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया गया, नारायण लाल  सुथार को भी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा  प्रकोष्ठ बनाया गया । रमेश चंद्र सुथार और भगवान लाल सुथार दोनों को प्रदेश मंत्री युवा प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया समारोह में सभी महासभा के पदाधिकारी थे और सभी ने समाज की युवा पीढ़ी को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................