प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से गरीब परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना

नूरनगर की पूनम देवी को मिली पक्की छत

Jul 7, 2025 - 13:22
 0
प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से गरीब परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनकल्याणकारी नेतृत्व में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरनगर में आयोजित शिविर ने एक गरीब परिवार की ज़िंदगी बदल दी।
इस शिविर में पूनम देवी पत्नी बलवीर (जाति – जाटव) ने अपनी कहानी साझा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जब सरकारी योजनाएं सही व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो उनका जीवन कैसे बदल सकता है।
पूनम देवी ने बताया कि उनका घर पूरी तरह कच्चा था। बरसात के मौसम में पानी टपकता था, दीवारें गीली हो जाती थीं और हर समय सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता था। उनका परिवार बेहद गरीब है और पक्का घर बनवाने के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे।
लेकिन जब शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें ₹1,20,000/- (एक लाख बीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता मंजूर हुई, तो उनकी उम्मीदों को नए पंख लग गए। साथ ही मनरेगा के तहत 90 श्रम दिवसों की मजदूरी भी प्रदान की गई, जिससे निर्माण कार्य में अतिरिक्त सहयोग मिला।
इस सहायता के चलते पूनम देवी का परिवार अब पक्के मकान में सुरक्षित जीवन जी सकेगा। उन्होंने कहा –अब मुझे न बारिश से डर लगेगा, न आंधी से। मेरे बच्चों के सिर पर पक्की छत रहेंगी और मेरा परिवार चैन की नींद सो सकेगा।”
पूनम देवी ने शिविर में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा – मैं और मेरा परिवार हमेशा आभारी रहेंगे कि सरकार ने हमें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................