गुंदली स्कूल में मनाया वृक्षारोपण दिवस, हरियालो राजस्थान का हुआ आगाज़

पौधारोपण के साथ ही सुरक्षा की भी ली शपथ

Jul 10, 2025 - 13:09
 0
गुंदली स्कूल में मनाया वृक्षारोपण दिवस,  हरियालो राजस्थान का हुआ आगाज़

गुरला: (बद्रीलाल माली) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदली में आज वृक्षारोपण दिवस मनाकर हरियालो राजस्थान का आगाज़ किया गया। वृक्षारोपण प्रभारी सत्यनारायण खटीक एवं उत्सव प्रभारी महेश मंडोवरा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य जुलेखा मसरत बानू के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने एक-एक  पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान की विद्यालय में शुरुआत की ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने अभियान के अंतर्गत विद्यालय को आवंटित लक्ष्यानुसार पौधे लगाने और उनकी पूर्ण सुरक्षा की शपथ भी ली । इस अवसर पर प्रथम सहायक लादूराम दाधीच,मुरलीधर अहीर,संजीव मेहता,महिपाल सिंह चुंडावत,सुनीता ठकार,रतन कंवर राठौड़, प्रियंका चौहान, स्नेहलता नुवाल, सुरेश चंद्र लखारा,मोहनलाल रेगर,श्याम लाल बिश्नोई सहित समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................