भीलवाड़ा में होगा योग कक्षाओं का विस्तार, पतंजलि परिवार ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

Jul 10, 2025 - 13:10
 0
भीलवाड़ा में होगा योग कक्षाओं का विस्तार, पतंजलि परिवार ने मनाया गुरु  पूर्णिमा पर्व

गुरला (बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा आज गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर रोडवेज बस स्टैंड के पास डॉन बॉस्को स्कूल परिसर में पतंजलि योग परिवार के तत्वावधान में संरक्षक भूपेंद्र मोगरा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा महिला योग समिति जिला प्रभारी नीरा मेहता युवा भारत जिला प्रभारी पीयूष शर्मा एवं भारत विकास परिषद के रजनीकांत शर्मा के आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया ।

भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर योग प्राणायाम के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव की पूजा अर्चना कर पतंजलि परिवार के सदस्यों ने गुरु दक्षिणा के रूप में आगामी विश्व योग दिवस 2026 से पूर्व भीलवाड़ा के प्रत्येक वार्ड में वार्ड योग समितियां का गठन करते हुए प्रत्येक वार्ड में निशुल्क योग कक्षाएं शुरू करवाने का संकल्प लिया। पर्व के भव्य आयोजन में योग शिक्षक दुर्गा लाल शर्मा, रेखा आगाल ,गोपी किशन पाटोदिया, जगदीश चन्द्र शर्मा, जयकांत पत्रिया, लाजपत आचार्य का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर निशुल्क योग कक्षा विजय सिंह पथिक नगर शिवाजी उद्यान ,ग्रामीण हाट के योग साधकों के साथ भारी संख्या में शहर के विभिन्न नगरों से योग साधकों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................