जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बटन दबाकर निकाली तीर्थ यात्रा लॉटरी, 686 रेल व 84 हवाई यात्रा के लिए चयनित

Jun 25, 2026 - 19:12
 0
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बटन दबाकर निकाली तीर्थ यात्रा लॉटरी, 686 रेल व 84 हवाई यात्रा के लिए चयनित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के अंतर्गत खैरथल-तिजारा जिले में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया। जिला कलेक्टर ने बटन दबाकर ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकाली।
 लॉटरी में जिले के 686 वरिष्ठ नागरिकों का चयन रेल मार्ग से तीर्थ यात्रा के लिए किया गया, जबकि 84 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही रेल मार्ग के लिए 311 वरिष्ठ नागरिकों तथा हवाई मार्ग के लिए 84 वरिष्ठ नागरिकों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई।
देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित वरिष्ठ नागरिकों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा के दौरान आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का संपूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यात्रा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है