लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने शुरु की प्रत्याशी चयन की कवायद, वार्डवार रायशुमारी

Aug 26, 2026 - 17:36
 0
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने शुरु की प्रत्याशी चयन की कवायद, वार्डवार रायशुमारी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक बुधवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष छोटेलाल मास्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों एवं प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से वार्डवार रायशुमारी की गई।
बैठक में पीसीसी प्रभारी योगेश मेहता, डीसीसी प्रभारी शिवनन्दन चौधरी, इन्द्र मीणा एवं क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका के सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी गई। वहीं पार्षद पद के लिए टिकट मांगने वाले दावेदारों के बायोडाटा भी एकत्रित किए गए।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आगामी नगर पालिका चुनाव मजबूती के साथ लड़ने तथा अधिक से अधिक कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। साथ ही नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसका तन-मन से साथ दें। बैठक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है