चुनावी दंगल तैयार: नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 से शरु , 31 अगस्त तक का है मौका

Aug 26, 2026 - 19:27
 0
चुनावी दंगल तैयार: नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 से शरु , 31 अगस्त तक का है मौका

खैरथल | हीरालाल भूरानी

जिले में नगर निकाय आम चुनाव 2026 का चुनावी बिगुल पूरी तरह बज चुका है। नगर परिषद और नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इंतज़ार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। कल यानी 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू होने जा रही है, जो 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।

क्या है नामांकन का समय?

प्रशासन ने चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीदवार अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के पास निर्धारित स्थानों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे।

कहाँ और किसे सौंपना होगा नामांकन पत्र?

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने अलग-अलग निकायों के लिए अलग-अलग रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। नामांकन जमा करने की पूरी व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

  • नगर परिषद भिवाड़ी: अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM), भिवाड़ी

  • नगर परिषद खैरथल: तहसीलदार, खैरथल

  • नगर परिषद तिजारा: उपखण्ड अधिकारी (SDM), तिजारा

  • नगरपालिका किशनगढ़बास: उपखण्ड अधिकारी (SDM), किशनगढ़बास

  • नगरपालिका मुण्डावर: उपखण्ड अधिकारी (SDM), मुण्डावर

  • नगरपालिका टपूकड़ा: उपखण्ड अधिकारी (SDM), टपूकड़ा

  • नगरपालिका कोटकासिम: उपखण्ड अधिकारी (SDM), कोटकासिम

अंतिम समय का न करें इंतज़ार

प्रशासन ने सभी संभावित उम्मीदवारों से विशेष अपील की है कि वे अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए निर्धारित तिथि (27 से 31 अगस्त) और तय समय (सुबह 10:30 से 3:00 बजे) के भीतर ही अपने दस्तावेज और नामांकन पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ संपादित की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................