नगरीय निकाय आम चुनाव 2026-27; अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया

Aug 26, 2026 - 17:12
 0
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026-27; अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया

दौसा, (अवधेश अवस्थी) नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है