मरमी माताजी धाम में सेन समाज की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

Aug 26, 2026 - 16:46
 0
मरमी माताजी धाम में सेन समाज की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

कोशीथल/चित्तौड़गढ़ (रामनिवास सेन) आम मेवाड़ सेन समाज चारों चौखला की महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में मरमी माताजी धाम में आयोजित की गई। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया तथा समाज के विकास, एकता और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल मेघरास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में देवीलाल खारखन्दा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रामलाल सेमलिया एवं रामनिवास सेन कोशीथल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नारायण सेन आरणी ने किया।

समाज की जनरल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मदनलाल हीराखेड़ी को अध्यक्ष, रतनलाल सोनियाणा को युवा अध्यक्ष तथा रतनलाल हीराखेड़ी को सचिव नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार रामलाल उपरेड़ा एवं प्रकाश सोमी को उपाध्यक्ष, लादूलाल जगपुरा को कोषाध्यक्ष तथा भंवरलाल लसाडिया खुर्द को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक मंडल में श्यामलाल जालमपुरा, गोवर्धनलाल उपरेड़ा, प्रभुलाल सिंहाना, दयालाल मरमी एवं शिवलाल लसाडिया कला को शामिल किया गया।

इसके अलावा रतनलाल पावली एवं मदनलाल लसाडिया कला को संगठन मंत्री, लादूलाल जालमपुरा को युवा संरक्षक तथा रतनलाल मान्यास को युवा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता को मजबूत करने, धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मरमी माताजी के आशीर्वाद से समाज के विकास और उत्थान के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। बैठक के अंत में उपस्थित समाजबंधुओं ने आपसी भाईचारा, सहयोग और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है