मिट्टी के नीचे 'मैखाना': 22 चक्का ट्रेलर में चाईना क्ले के नीचे छिपाई 550 पेटी शराब जब्त

Aug 26, 2026 - 19:35
 0
मिट्टी के नीचे 'मैखाना': 22 चक्का ट्रेलर में चाईना क्ले के नीचे छिपाई 550 पेटी शराब जब्त

बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा

नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में खेड़ापा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक 22 चक्का विशालकाय ट्रेलर को रोककर चाईना क्ले (मिट्टी) के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। यह काली खेप राजस्थान के चूरू से 'ड्राई स्टेट' गुजरात के मोरबी पहुंचाई जा रही थी।

मास्टरमाइंड का पैंतरा: मिट्टी के नीचे बिछा रखा था 'मैखाना' 25 अगस्त को खेड़ापा थाना परिसर के सामने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। नागौर की तरफ से आ रहे ट्रेलर को रोककर जब चालक से पूछताछ की गई, तो उसने गाड़ी में केवल चाईना क्ले भरी होने का दावा किया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जब ऊपरी परत हटाई, तो मिट्टी के नीचे प्लास्टिक मैटिंग और शीट से ढके शराब के 550 कार्टन मिले।

चूरू से भरी गई थी खेप, मोरबी में होनी थी डिलीवरी शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने चालक रामचंद्र (33), निवासी निम्बलकोट (जिला बालोतरा) को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह शराब चूरू निवासी मनीष चौधरी ने ट्रेलर में लोड करवाई थी और इसे गुजरात के मोरबी में डिलीवर किया जाना था।

तस्करी के मुख्य सरगना की तलाश जारी थानाधिकारी लाखाराम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक चिमनाराम, पुनाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, महिपाल और महेंद्र सेंगवा की विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब शराब सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना मनीष चौधरी और गुजरात में डिलीवरी लेने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए जाल बिछा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................