रेलमगरा में नालियों व नालों की नियमित सफाई हेतु आम आदमी पार्टी की मांग

Jul 14, 2025 - 12:49
Jul 14, 2025 - 12:50
 0
रेलमगरा में नालियों व नालों की नियमित सफाई हेतु आम आदमी पार्टी की मांग

राजसमंद (पप्पूलाल कीर) आम आदमी पार्टी राजसमंद के प्रतिनिधिमंडल ने रेलमगरा नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसके तहत क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गईं।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर ने बताया कि वर्तमान में रेलमगरा नगर में नालियों व नालों की सफाई व्यवस्था अत्यंत बदहाल है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। अनेक मोहल्लों, कॉलोनियों व मुख्य बाजार क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पाने से गंदगी का अंबार और जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि कई स्थानों पर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। चामुंडा माता रास्ता , बस स्टैंड क्षेत्र, विभिन्न वार्ड, व कई कॉलोनियों में हालात अत्यधिक खराब हैं। इस दौरान यूथ विंग प्रदेश संयुक्त सचिव पप्पू लाल कीर , रेलमगरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण बोरीवाल , दिनेश सालवी , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................