सावन के पहले सोमवार पर शिवालियों में भक्तों की रही भारी भीड़: शिव भक्तों ने दिनभर की भगवान शंकर की पूजा अर्चना

शिवालियों में खूब लगे भगवान शंकर के जयकारे

Jul 14, 2025 - 12:52
 0
सावन के पहले सोमवार पर शिवालियों में भक्तों की रही भारी भीड़: शिव भक्तों ने दिनभर की भगवान शंकर की पूजा अर्चना

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सावन के पहले सोमवार पर उदयपुरवाटी कस्बे सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में शिवालियों में दिनभर शिव भक्तों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी l शिवालियों मैं शिव भक्तों ने बीलपत्र चढ़कर एवं जलाभिषेक कर भगवान शंकर को खूब रिझाया l 
उदयपुरवाटी कस्बे के पास धनावता में स्थित खाडेश्वर महादेव मंदिर, सनकादिक लोक सूखतलाई, कस्बे के वार्ड नंबर 24 में नीलकंठ महादेव मंदिर, सहित तमाम शिव मंदिरों में दिनभर भगवान शंकर के जयकारे लगते रहे l  शिव मंदिरों में दिनभर शिव भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली l कावड़ियों ने दूरदराज से कावड़ लाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया l  सनकादिक लोक सुख तलाई  पर सोमवार के पहले दिन विकास योगी , दिनेश शर्मा ,ललित सोनी , जितेंद्र राठी ,शिवम खैराडी, महेंद्र सैनी ,चंदन माथुर ,पवन सेन ,रमाकांत मित्तल सहित कई भक्तों ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना की l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................