नोगांवा 40 लाख की लागत से बनी सड़क एक माह मे उखड़ने लगी

Jul 14, 2025 - 12:56
 0
नोगांवा 40 लाख की लागत से बनी सड़क एक माह मे उखड़ने लगी

रामगढ़ (अमित कुमार भारद्वाज) नौगावा नगरपालिका मे एक माह पूर्व नौगावा से माचिया बास की ओर 40 लाख की लागत से बनी डामर सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी है। 1 माह मे ही सड़क उखड़ने से नाराज़ ग्रामीण आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। माचिया बास निवासी अशोक सैनी ने बताया कि 10 साल बाद सडक बनने कि उम्मीद पूरी हुई। लेकिन पहली ही बारिश ने ही  सडक मे डाली गई घटिया निर्माण सामग्री की पोल खोलकर रख दी। ठेकेदार ने सड़क बनाते समय गुणवत्ता पूर्व निर्माण सामग्री नहीं डाली। ना ही जीएसबी डाला गया। बल्कि सड़क के किनारे स्तिथ खेतो से मिट्टी लगाकर उसके ऊपर सड़क निर्माण कर दिया गया। कच्ची सडक भी पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सांवरिया के समय बनाई गई थी। उसी के ऊपर ठेकेदार ने सड़क निर्माण कर दिया। एक माह मे ही सडक उखड़ने को लेकर नाराज़ ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और अधिकारियो पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है की रही सही सड़क भी जल्द ही उखड़ जाएगी। और जगह जगह गड्डे हो जायेंगे। अगर यह सडक सही नहीं की गई तो उन्हे आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................