स्कार्पियो में सवार युवकों की संदिग्ध हरकत: लोगो ने घारकर किया पुलिस के हवाले
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कस्वा बयाना में शीशो पर काली फिल्म चढी काले रंग की विना नम्बरी एक स्कार्पियो में सवार युवकों की संदिग्ध हरकतों को देख लोगो ने उन्हें घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्यूएसटी के जरिये सूचना मिलने पर थाना पुलिस जब पंचायत समिति के पास पहुंची तो काले रंग की स्कार्पियो को आम नागरिको ने घेरा देकर रोक रखा था। गाडी में सवार चारों व्यक्ति राहगीरो से गाली-गिलौच कर रहे थे और मारने पीटने पर उतारू हो रहे थे। जिस पर उन्हें शांन्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कार को जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार कार सवारों के नाम वीरेन्द्र पुत्र श्यामसिंह 19 साल गुर्जर, अजय पुत्र बदनसिंह गुर्जर 20 साल निवासी सिंघाडा , राकेश पुत्र रामगोपाल 24 साल अहीर निवासी रेनवाल मनिक थाना रेनवाल व राहुल पुत्र नैमीचन्द 21 साल जाट निवासी बार्ड नम्बर 3 दातारामगढ जिला सीकर बताये गए है।