सहकार एवं रोजगार उत्सव का वर्चुवल समारोह आयोजित

अतिथियों ने विभिन्न विभागों के नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Jul 17, 2025 - 13:21
 0
सहकार एवं रोजगार उत्सव का वर्चुवल समारोह आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित राज्य स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव का गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिले के जनप्रतिनिधि एवं सहकारिता से जुड़े जिले के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
जयपुर में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उद्बोधन को जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार, एनआईसी एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र में लाइव सुना गया। जिला स्तरीय समारोह में अतिथियों द्वारा 10 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। जिले में 237 नव नियुक्त कार्मिक हैं जिनमें से सूचना सहायक के 80, पुलिस के 17 एवं केंद्रीय सहकारी बैंक में 15 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

जिला स्तर पर अतिथियों द्वारा पुलिस विभाग से सहायक कांस्टेबल हितेश पाटीदार, नवीन कुमार, सूचना सहायक मनोज कुमार, सुनील शर्मा, हेमंत, आरटीसी से सुनील बघेल, सहकारिता से सचिन फौजदार, नगर निगम से भगत सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी के प्रोग्रामर आकाश वर्मा, चिकित्सा विभाग से जयप्रकाश सहित 10 नव नियुक्त को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कमल सिंह यादव, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नाई, अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समिति सचिंद्र चतुर्वेदी, एमडी केन्द्रीय सहकारी बैंक रोहित कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी सहकारी बैंक उमेश शर्मा, अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी अंजली सिंह, मुख्य प्रबंधक विकास जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रूपेंद्र सिंह, गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल, मनोज भारद्वाज, शैलेश कौशिक, गिरधारी गुप्ता, मोहन रारह सहित बड़ी संख्या में जिले भर से सहकारिता से जुड़े महिला पुरुष उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................