सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता ऑफिस से अक्सर रहते है नदारत: समय पर आमजन के नहीं हो रहे कार्य
वैर. (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड कार्यालय वैर पर निरंतर अधिशाषी अभियंता की कुर्सी खाली रहने से आमजन के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे है। विभाग के कार्य भी पेंडिंग पड़े हुए है। तत्कालीन सरकार ने बजट घोषणा के तहत वैर उपखण्ड मुख्यालय पर सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता की नियुक्ति की थी ।लेकिन महसूस हो है कि वर्तमान सरकार में इस पद की कोई महत्वता नहीं है। सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता ऑफिस में सप्ताह के एक दो दिन ही आते है। जबकि सप्ताह भी पांच दिन का है। अधिशाषी अभियंता फोन करने पर बताते है कि भरतपुर आफिस में है।बाकी के दिन वह इधर उधर बिताते होंगे। क्यों कि लोग कार्यालय के चक्कर काटकर वापिस चले जाते है। लोगों का सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में चक्कर लगाने से समय एवं आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।