राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के रिक्त सीटो पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटो पर प्रवेश आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किये जा रहे है | प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने बताया की कला संकाय में प्रथम सेमेस्टर में ई डब्ल्यू एस, ओबीसी तथा एमबीसी वर्ग की शेष रही रिक्त सीटो के लिए नवीन आवेदन आमंत्रित किये गए है |महाविद्यालय में प्रवेश के नोडल अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा ने बताया की महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थी अंतिम तिथि 22 जुलाई तक ईमित्र के माध्यम से अपना नवीन आवेदन ऑनलाइन कर सकता है |

