महिला नीति कार्यक्रम के अंतर्गत खैरथल महाविद्यालय में किया पौधारोपण
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में शुक्रवार को महिला नीति और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने जानकारी दी कि राज्य सरकार व उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जुलाई माह में राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर को साफ रखने एवं हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। महिला नीति समन्वयक साक्षी जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में गौरी, परवीना, संजना, किरण, पायल, निशा, कुमकुम, कोमल, याचिका आदि छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ दीपक चंदवानी, सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, मीठालाल रैगर एवं स्टाफ सदस्य आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल, आदि सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।