रीप्स 2024 की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Nov 12, 2024 - 13:25
 0
रीप्स 2024 की कार्यशाला का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) मंगलवार को बीड़ा सभागार भिवाड़ी में राजस्थान सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के आयोजन के दौरान जिला कलेक्टर किशोर कुमार, जीएमडीआईसी सुरजीत सिंह खोरिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको यूनिट प्रथम ज्ञानेंद्र शर्मा तथा रीको यूनिट आदित्य शर्मा सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं निवेशक मौजूद रहे।

जीएमडीआईसी ने बताया कि नई राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 के अंतर्गत उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न नई सुविधाओं एवं योजनाओं को जोड़ा गया। कार्यशाला के दौरान उन्होंने पीपीटी के माध्यम से नई रीप्स नीति की विभिन्न योजनाओं एवं लाभों के बारे में उपस्थित औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं इन्वेस्टर्स को बताया ताकि वह सभी योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस दौरान विभिन्न औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी रखे जिस पर जिला कलेक्टर ने उन सुझावों को राज्य स्तर पर भेजने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट से संबंधित सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। उक्त कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर के निर्देशन में सुरजीत सिंह खोरिया (महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी) ने बताया कि जिले में निवेश को लेकर अब तक जिले में 171 एमओयू के तहत कुल 10 हजार 25 करोड़ रु. के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है