खैरथल: 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 32 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

Sep 26, 2026 - 18:54
 0
खैरथल: 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 32 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा बास्केटबॉल, राइफल शूटिंग एवं टेबल टेनिस (14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया रहे, जबकि अध्यक्षता खैरथल नगर परिषद के उप सभापति सुमित रोघा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति धर्मदास बच्चानी, एचडीएफसी बैंक मैनेजर रूपेश गुप्ता, मुख्य निर्णायक मंडल के सदस्य एवं प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम एवं गोल्ड मेडल विजेता

  • वुशु: ध्रुव (पुत्र कुलदीप) और हंसराज (पुत्र अनुप सिंह) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

  • वेट-लिफ्टिंग: मोहित लालवानी (पुत्र रमेश कुमार), जतिन भड़ाना (पुत्र हवा सिंह) तथा वंश (पुत्र भानु) ने गोल्ड मेडल जीता।

  • बॉक्सिंग: मीनल ने बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।

  • बास्केटबॉल (19 वर्ष): जितेन्द्र कुमार (पुत्र योगेश जाखड़), यश भडाना (पुत्र श्रीकृष्णपाल), योगेश कुमार (पुत्र राम सिंह), प्रतीक (पुत्र तेज सिंह) एवं यश (पुत्र विक्रम सिंह) ने स्वर्ण पदक जीता।

  • बास्केटबॉल (17 वर्ष): मयंक चौधरी (पुत्र अशोक कुमार), ललित कुमार (पुत्र हुकम सिंह यादव) तथा बालिका वर्ग में वानी (पुत्री मुकेश गर्ग) व निया कुमारी (पुत्री मुकेश कुमार) ने गोल्ड मेडल जीता।

  • बास्केटबॉल (14 वर्ष): अवनी (पुत्री संदीप कुमार), पलक (पुत्री सतपाल), हेमनन्दनी (पुत्री कमल सिंह) और सोनम (पुत्री कृष्ण कुमार) ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (State Level) के लिए चयन

कुल 50 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं विद्यालय के 32 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है:

  • बास्केटबॉल (14 वर्ष): संचित राठी

  • नेट-बॉल: हेमंत यादव और दुष्यंत

  • क्रिकेट: कर्मवीर, रियान, भावेश कुमार एवं लक्ष्यराज

  • स्केटिंग: धरा

  • बैडमिंटन: विवेक

विद्यालय के निदेशक आजाद चौधरी ने सभी सफल खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में नेशनल स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव शर्मा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................