उदयपुरवाटी में एसएफआई ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Jul 18, 2025 - 12:01
 0
उदयपुरवाटी में एसएफआई ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी में एस एफ आई  छात्र संगठन ने प्राचार्य को  उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा l जिनमें मुख्य छात्र हित में 5 सूत्री मांगे रखी गई 

  • राज्य में छात्र संघ चुनाव को तुरंत बहाल किया जाए जिससे छात्रा प्रतिनिधित्व पुन स्थापित हो सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बल मिले l
  • सभी राजकीय महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में 75% उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू की जाए, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक अनुशासन व गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकें l
  • सोसाइटी एक्ट के तहत संचालित समस्त महाविद्यालयों का पूर्ण सरकारीकारण किया जाए जिससे संसाधन स्टाफ और सुविधा विद्यार्थियों को सुविधाएं विद्यार्थियों को समान रूप से प्राप्त हो सकें!
  • राजकीय महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए ताकि पठन-पाठन व्यवस्था बाधित न हो और विद्यार्थियों को समय पर शिक्षा मिल सकें l
  • नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द कर प्रतिकूल किया जाए 

महाविद्यालय में छात्र संगठन के नारे लगाएंगे व चेतावनी के साथ बोले कि जल्द से जल्द मागों का समाधान सुनिश्चित करें अन्यथा प्रदेश भर में छात्र संगठन ने एसएफआई बड़े आंदोलन को मजबूर होगा l ज्ञापन देने वालों में एस एफ आई तहसील महासचिव शिवा वर्मा, अध्यक्ष बबलु सैनी ,टीकू सैनी , राहुल वर्मा,मुकेश मीणा, अंकित,अनामिका ,सीमा,प्रियंका,अंकित मीणा , बलराम ,निखिल बट्टू , रिहान आदि मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................