सैनी समाज के डाक कावड़ियों का एक दल हरिद्वार के लिए हुआ रवाना
नौगांवा (छगन चेतीवाल) नौगांवा तहसील से सैनी समाज के डाक कावड़ियों का एक दल हरिद्वार के लिए हुआ रवाना हुए बाकी दलों में सभी मिलजुल कर हरिद्वार ऋषिकेश नीलकंठ के लिए रवाना हुए इन सभी कांवड़ियों का परिजनों सहित ग्रामवासियों ने बम भोले के जयकारों के साथ फूलमालाओ सहित पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया वही भोले के भक्तों सहित समाजसेवियों ने नौगांव तहसील में जगह-जगह पर शिव कावड़ियों के टहरने के लिए नौगांव सैनी समाज मंदिर सनातन सभा भवन गुर्जर बास एवं कई जगहों पर शिवर लगाए हैं इन शिविरों में उनके रहने खाने पीने वह आराम करने लायक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है यह भक्त हरिद्वार पहुंच कर वहां से जल लेकर रवाना होंगे 23 जुलाई को कावड़िया गंगाजल लेकर भोले के मंदिर में अभिषेक करेंगे इस मौके पर धर्म प्रेमी मौजूद रहे


