किशनगढ़ बास में कांस्टेबल विजेंद्र की मृत्यु: तीसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान निधन

Jul 19, 2025 - 13:42
 0
किशनगढ़ बास में कांस्टेबल विजेंद्र की मृत्यु: तीसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान निधन

मुंडावर ( देवराज मीणा) खैरथल जिले के किशनगढ़ बास थाने में शनिवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें थाने में तैनात कांस्टेबल विजेंद्र यादव तीसरी मंजिल से फिसलकर नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, विजेंद्र अपनी वर्दी लेने और अन्य कार्य के लिए तीसरी मंजिल पर गए थे, जहां बारिश के कारण फर्श पर जमा पानी में उनका पैर फिसल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल कांस्टेबल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विजेंद्र पिछले डेढ़ साल से किशनगढ़ बास थाने में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु की खबर से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।विजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनगढ़ में किया जाएगा।पुलिस विभाग ने घोषणा की है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। खैरथल एसपी मनीष कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................