हिन्दू सेना ने सावन माह में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Jul 19, 2025 - 13:41
 0
हिन्दू सेना ने सावन माह में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) ग्राम पण्डेर मे हिन्दू सेना द्वारा सावन के पावन महीने में शनिवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष विष्णु साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नीम, पीपल, बरगद जैसे छायादार पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष साहू ने कहा कि हिन्दू सेना हर वर्ष धार्मिक आस्था और पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य से पौधरोपण करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पौधों की सुरक्षा व देखभाल की शपथ भी दिलाई। साहू ने बताया कि इससे पूर्व भी हिन्दू सेना द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर पौधे लगाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में नोरत सेन, आयुष तिवाड़ी, बाबू सैन, किशोर प्रजापत, प्रदीप जाट सहित हिन्दू सेना के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दू सेना ने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................