अमरनाथ यात्रा के लिए बालाजी मंदिर से श्रद्धालु हुए रवाना

Jul 20, 2025 - 14:14
 0
अमरनाथ यात्रा के लिए बालाजी मंदिर से श्रद्धालु हुए रवाना

मकराना (मोहम्मद सलीम)। मकराना के प्रसिद्ध ऑट वाले बालाजी मंदिर से बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यह यात्री दल धार्मिक भावनाओं और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में भगवान शिव के पवित्र धाम की ओर अग्रसर हुआ। अपनी मनोकामनाओ के साथ यात्रा में शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं में सोनू गहलोत, निखिल टेलर, मनोज कुमावत, अभिषेक सैनी, विकास सांखला, हर्ष सैनी, मनीष घिटाला, राकेश वैष्णव, ऋतिक सोलंकी, सुजल आर्य, आशीष सैनी, अंकित सैनी, ओमप्रकाश गिठाला, फुलचंद प्रजापत, विशाल सैनी आदि शामिल हैं। मोहल्ले वासियों ने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान नाथू महाराज, श्याम सोलंकी, गिरधारी गहलोत, राकेश चौहान, महेंद्र बागड़ी, जय कुमार टेलर जैसे वरिष्ठजन भी इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बने हैं, जिनके मार्गदर्शन में जथा आगे बढ़ा। श्रद्धालुओं ने यात्रा से पूर्व आँट वाले बालाजी के दरबार में पूजा-अर्चना कर मंगलमय यात्रा की कामना की। इस मौके पर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................