श्री क्षत्रिय जन संसद ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) श्री क्षत्रिय जन संसद तहसील लक्ष्मणगढ़ कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। सभा की अध्यक्षता लक्ष्मणगढ़ तहसील अध्यक्ष डॉ बाबू सिंह चौहान ने की। श्री क्षत्रिय जन संसद अलवर ने कार्यकारिणी का विस्तार किया गया ।
सभा में जिला प्रभारी व उपाघ्यक्ष भवर सिंह गौड की अनुशंसा पर रघुवीर सिंह खोहरा को जिला सचिव , पूरण सिंह नरूका गढ को रैणी तहसीलअध्यक्ष ,जतन सिंह नरूका लीली को संयोजक तहसील लक्ष्मणगढ़ ,कृष्ण सिंह शेखावत तहसील सहयोजक,जसवंत सिंह खोहरा तहसील मिडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। सभा में आगमी कार्यक्रम की योजना बनाई तथा राजगढ़ रामगढ़ गोविंदगढ़ कठूमर खेरली में कार्यकारिणी के विस्तार करने पर चर्चा की गई।
सभा मे विक्रम सिंह नरूका लक्ष्मणगढ़ संरक्षक,विजय सिंह संरक्षक,दशरथ सिंह चौहान व्यवस्था प्रभारी,भागसिह दीवली उपाघ्यक्ष तहसील ,तुफान सिंह नरूका उपाघ्यक्ष ,राजू सिंह राठौड को पटाकपुर तहसील महामंत्री बनाया गया।


