महेश्वरी महिला मंडल ने भोलेनाथ का सवा लाख बेलपत्र चढ़ा कर किया महाभिषेक
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के रामधन रांदड भवन में श्री माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से भगवान भोलेनाथ का सवा लाख बील पत्र के साथ कई धातुओं व अनेक मन्त्रोंचार कर भगवान शंकर का महाभिषेक किया गया। इसी तरह अनेक अनुष्ठान किया जाकर सामूहिक रूप से भगवान की पूजा आराधना की गई। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए मंगल कामनाएं कर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। महेश्वरी मंडल की सदस्यों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष अनीता मांधनिया, तारामणि मुंदडा, अर्चना रांदड, सुनीता सोमानी, ममता मालपानी, कंचन रांदड, ऊषा राठी सहित अन्य महेश्वरी महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रही।

