देर रात्रि को पैदल चल रहे कांवड़िए को बाईक सवार ने मारी टक्कर किया कांवड़ को खंडित: कांवड़ियों ने लगाया जाम, समझाइश कर खुलवाया
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र राजगढ़ के ग्राम ढिगावड़ा के समीप अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे पर बीती देर एक बाइक सवार ने टक्कर मार कर हरिद्वार गंगा घाट से कावड़ लेकर आ रहे कावड़िए की कावड़ उसके साथ ही जमीन को छूने के चलते खंडित कर दिया।
सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। वही कावड़िये सत्यम सिंह ने बताया कि वह हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहा रहा था। तभी राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग के मध्य स्थित बावड़ी तिराहे पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अतिरिक्त व्यवस्था को लेकर जा रहे कावड़ियों की गाड़ी में रखी एक नई कावड़ दी। इसके उपरांत कावड़िया सत्यम सिंह कोठीनारायणपुर में लग रहे शिविर पहुंचा।
वही कावड़ खंडित की सूचना पर अन्य कावड़ियों ने राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग पर पिकअप खड़ा कर सड़क पर बैठ जाम लगा दिया। जिसकी सूचना पर डीएसपी मनीषा मीना मौके पर पहुंची। जहां समजाइश कर करीब एक घण्टे बाद जाम को खुलवा दिया।


