भीलवाड़ा का एक ही दादा विट्ठल दादा विट्ठल दादा के नारों से वातावरण को किया गुंजायमान

Apr 16, 2026 - 20:00
 0
भीलवाड़ा का एक ही दादा विट्ठल दादा विट्ठल दादा के नारों से वातावरण को किया  गुंजायमान

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भीलवाड़ा शहर से तीन बार विधायक रहे विट्ठल शंकर अवस्थी का 66वां जन्मदिन गुरुवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर चले कार्यक्रमों में सेवा, आध्यात्म और जनसंपर्क का अनूठा संगम देखने को मिला। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए विभिन्न आयोजन किए।
जन्मदिन की शुरुआत धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से हुई। प्रातःकाल अवस्थी सिंदरी स्थित बालाजी गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता का पूजन कर गुड़ और हरा चारा खिलाया तथा आशीर्वाद लिया। इसके बाद सांगानेर गेट स्थित दूधाधारी मंदिर में शास्त्री मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल के नेतृत्व में देव दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
जन्मोत्सव के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई। मेडिकल कॉलेज के सामने कैच फाउंडेशन के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
दोपहर बाद अवस्थी के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं  समर्थकों ने भीलवाड़ा का एक ही दादा विट्ठल दादा के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, नागेन्द्र सिंह राव सहित कई नेताओं ने माला और साफा पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया जब समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर एक साथ 66 केक काटकर उनके 66वें जन्मदिन को खास बना दिया। देर रात तक समर्थकों के आने और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................