शिव मंदिरों पर किया भगवान शिव का कांवड़ चढ़ा कर जलाभिषेक
राजगढ़ (अलवर)
कस्बे सहित आसपास के शिव मंदिरों पर बुधवार को भगवान शिव को कांवड़ियों ने गंगा जल चढा कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पिनान के उजाड़ का बास में स्थित शिव मंदिर, छाहर्रीन धाम हनुमानजी मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर जलाभिषेक कर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर सैकड़ों क्षृद्वालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। तथा शिव मंदिरों पर भोले बाबा के जयकारे गूंजते रहे।
- अनिल गुप्ता

