तालाब आगोर भूमी फर्जी पट्टे पर 36 कौम की आम बैठक में लोगों द्वारा आक्रोश टुटा पहाड़
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ पालिका क्षेत्र मैन रोड थाने के सामने तालाब की जमीन पर पालिका द्वारा जारी किए गए पट्टे को लेकर लोगों में काफी आक्रोश। आमजन इसे नगरहित पर कुठाराघात मान रहे हैं। इस प्रकरण ने तखतगढ़ में जन आक्रोश को नया रूप दे दिया है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वर्तमान पार्षद अंबा देवी रावल के नेतृत्व में सर्व समाज और 36 कौम की संयुक्त आम आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इस मुद्दे पर तीखी नोंक झोंक में हुई चर्चा । बैठक में नगर परिषद के कुल 25 पार्षदों में से मात्र 5–6 पार्षद ही उपस्थित हुए। उपस्थित पार्षदों ने जनसमर्थन में खड़े रहने का आश्वासन दिया और कहा कि वे पट्टों का खुलकर विरोध करेंगे।
गौरतलब है कि यह मामला अब राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंच गया है, जिसे स्वयं अंबा देवी रावल ने न्यायालय में चुनौती दी है। ओर उन्होंने यह कहा गया मेरे को फर्जी पट्टे को लेकर उपर तक दवाब दिया जा रहा है उन्होंने यह पूर्व में पद पर ईओ नीलकमल सिंह राणावत ने दवाब डाला था की इस फर्जी पट्टे मामले को जाने दो पर मेने भी उनसे यह कहा की आप मुझे खरीद नहीं सकते हो ओर मेरे द्वारा कोर्ट नोटिस तक रुकवा दिया है
सभा में उपस्थित होकर उन्होंने जनता से स्पष्ट कहा हमें केवल आपका साथ चाहिए, लड़ाई हम लड़ेंगे.... इस पर सैकड़ों नागरिकों ने एक स्वर में समर्थन व्यक्त किया और संकल्प लिया कि वे नगरहित के इस संघर्ष में पूरी ताकत से साथ खड़े रहेंगे।
स्मार्ट मीटर योजना पर भी गरजा विरोध राजस्थान सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर भी रोष प्रकट हुआ। सभी नागरिकों, व्यापारियों और पार्षदों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि नगर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए